5 New Thriller Movies on JioHotstar That Are Impossible to Pause

5 New Thriller Movies on JioHotstar: अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सस्पेंस, डर, एक्शन और अचानक आने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो JioHotstar पर मौजूद ये नई थ्रिलर फिल्में आपके लिए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नया कंटेंट आता रहता है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो शुरू होते ही पकड़ बना लेती हैं।

इस लेख में हम JioHotstar की 5 नई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं, जो कहानी, माहौल और किरदारों के कारण आखिर तक आपको बांधे रखेगी। यह लेख खास तौर पर उन दर्शकों के लिए है जो थ्रिलर मूवीज ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं और कुछ अलग स्टोरी की तलाश में रहते हैं।

New Thriller Movies on JioHotstar: Why Everyone Is Watching Them

किसी भी फिल्म के लिए सबसे इम्पोर्टेन्ट है उसकी स्टोरी लाइन जो दर्शकों को बांधे रखे, अगर फिल्म की स्टोरीलाइन अच्छी नहीं है तो दर्शक बीच में ही फिल्म को देखना बंद कर देते हैं, क्यूंकि यह बहुत उबाऊ लगने लग जाती है, इसीलिए अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो इस पोस्ट में हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वालें हैं जिन्हें आप JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं, यकीन मानिए आप एक मिनट के लिए भी इन फिल्मों को पॉज नहीं कर पाएँगे।

1. Sinners: JioHotstar की नई हॉरर थ्रिलर मूवी

Sinners Movie

JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही Sinners एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें माइकल बी जॉर्डन दो अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं। कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनका अतीत आपराधिक रहा है। दोनों अपनी पुरानी जिंदगी छोड़कर अपने शहर लौटते हैं और नई शुरुआत करना चाहते हैं। लेकिन उनका यह फैसला उन्हें एक ऐसी ताकत के सामने खड़ा कर देता है जिसे समझ पाना आसान नहीं है।

फिल्म धीरे-धीरे डर का माहौल बनाती है और हर सीन के साथ बेचैनी बढ़ती जाती है। अगर आप JioHotstar पर हॉरर थ्रिलर मूवी देखना चाहते हैं जिसमें कहानी भी मजबूत हो, तो Sinners जरूर देखी जा सकती है।

2. Nobody 2: एक्शन और थ्रिल से भरी JioHotstar फिल्म

Nobody 2 Movie

Nobody 2, JioHotstar की नई एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पहली Nobody के चार साल बाद की कहानी दिखाती है। हच मैन्सेल अब भी अपने अतीत से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाया है। वह एक रहस्यमय शख्स के लिए खतरनाक मिशन करता है, ताकि अपना भारी कर्ज चुका सके।

कहानी तब मोड़ लेती है जब वह अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने जाता है और वहां उसका पुराना जीवन फिर सामने आ जाता है। एक भ्रष्ट शेरिफ और लोकल क्राइम बॉस के साथ टकराव फिल्म को लगातार तनाव में रखता है। JioHotstar पर एक्शन थ्रिलर मूवीज पसंद करने वालों के लिए Nobody 2 एक अच्छा विकल्प है।

3. Tron: Ares – साइंस फिक्शन और थ्रिल का अनोखा मेल

Tron: Ares

Tron: Ares, JioHotstar पर मौजूद नई साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म एक एडवांस AI प्रोग्राम ‘Ares’ की कहानी को दिखाती है, जो डिजिटल दुनिया से निकलकर असली दुनिया में आता है। यह इंसानों और AI के बीच पहली सीधी मुठभेड़ को दर्शाती है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, Ares अपने अस्तित्व को लेकर सवाल करने लगता है और एक ऐसा रास्ता चुनता है जो पहले से तय नहीं था। फिल्म में तकनीक, कंट्रोल और इंसानी डर को अच्छे तरीके से दिखाया गया है। अगर आप JioHotstar पर साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्में देखना चाहते हैं, तो Tron: Ares आपका ध्यान खींच सकती है।

4. Jurassic World: Rebirth

Jurassic World: Rebirth

urassic World: Rebirth, JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही एक नई एडवेंचर थ्रिलर मूवी है। कहानी Dominion के पांच साल बाद की है, जहां एक गुप्त मिशन पर निकली टीम को एक खतरनाक द्वीप पर भेजा जाता है। इस मिशन का मकसद डायनासोर के डीएनए को हासिल करना है, जिससे दिल की बीमारी की दवा बनाई जा सके।

हालात तब बिगड़ जाते हैं जब टीम एक जहाज दुर्घटना के बाद उसी द्वीप पर फंस जाती है, जहां पुराने प्रयोगों के निशान मिलते हैं। फिल्म में डर, भागदौड़ और सर्वाइवल का माहौल लगातार बना रहता है। JioHotstar पर थ्रिलर और एडवेंचर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म देखने लायक है।

5. Alien: Romulus

Alien: Romulus

Alien: Romulus मशहूर Alien फ्रेंचाइज़ की सातवीं फिल्म है और यह JioHotstar पर नई हॉरर थ्रिलर मूवी के तौर पर उपलब्ध है। कहानी कुछ युवा स्पेस कॉलोनाइज़र्स की है, जो एक छोड़े गए स्पेस स्टेशन में स्कैवेंजिंग करते वक्त अनजाने में एक खतरनाक ज़ेनोमॉर्फ को आज़ाद कर देते हैं।

इसके बाद जो होता है, वह लगातार डर और तनाव से भरा होता है। फिल्म में कम संवाद और ज्यादा माहौल पर ध्यान दिया गया है, जिससे सस्पेंस बना रहता है। अगर आप JioHotstar पर हॉरर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Alien: Romulus आपको निराश नहीं करेगी।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने 5 New Thriller Movies on JioHotstar के बारे में आपको बताया, अगर आप इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये पाँचों फिल्म ही आपको रोमांचित करने वाली है, क्यूंकि सभी फिल्में साइंस फिक्शन बेस्ड और एक नई कहानी है जिसके अंदर सस्पेंस और ट्विस्ट है जो दर्शकों को रोमांचित करने के लिए काफी है।

About The Author

Leave a Comment