Click on the Edit Content button to edit/add the content.

Haryana HSSC CET 2026 Group D Notification Out – Apply Online, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

Haryana HSSC CET 2026 Group D Notification: Haryana Staff Selection Commission ने ग्रुप डी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत Group D पदों के लिए Common Eligibility Test (CET) आयोजित किया जाएगा। जो भी कैंडिडेट सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह आवेदन प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन आवेदन 19 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2026 रखी गई है।

Haryana HSSC CET 2026 Group D Notification Out – Apply Online

Haryana Staff Selection Commission ने Advertisement No. 05/2026 के अंतर्गत Group D भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स को अलग-अलग पदों के लिए आवेदन नहीं करना होगा, बल्कि पहले CET परीक्षा में शामिल होना होगा। CET स्कोर के आधार पर आगे की भर्ती प्रोसेस को पूरा किया जाएगा।

इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 जून 2026 से शुरू किया जा चुका है और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 रखी गई है।

HSSC CET Group D 2026 Overview

HSSC CET Group D 2026 परीक्षा ऑफलाइन OMR बेस्ड होगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा का स्तर मैट्रिक (10वीं) के बराबर रहेगा।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाHaryana Staff Selection Commission (HSSC)
विज्ञापन संख्या05/2026
पद श्रेणीGroup D
परीक्षा मोडOffline OMR Based
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि1 घंटा 45 मिनट
आवेदन माध्यमOnline
आधिकारिक वेबसाइटwww.hssc.gov.in

HSSC ने यह भी क्लियर किया है कि पदवार रिक्तियों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिसियल वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।

Important Dates for HSSC CET Group D 2026

HSSC CET Group D 2026 आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी18 जून 2026
आवेदन शुरू19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि6 जुलाई 2026
आवेदन सुधार विंडो7 जुलाई से 9 जुलाई 2026
एडमिट कार्डcoming soon
एग्जाम डेट बाद में घोषित होगी

स्टाफ सलेक्शन कमीशन में नौकरी पानी के लिए जल्दी ऑनलाइन अप्लाई कर दें, लास्ट डेट तक का इंतेजार ना करें।

HSSC CET Group D 2026 Eligibility Criteria

HSSC CET Group D 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

Educational Qualification

Group D के अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना आवश्यक है। साथ ही हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन भी किया होना चाहिए।

विस्तृत पदवार शैक्षणिक योग्यता बाद में जारी होने वाली रिक्तियों की सूचना में दी जाएगी।

Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। कुछ विशेष श्रेणियों में अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष तक जा सकती है।

HSSC CET Group D 2026 Selection Process

HSSC CET Group D Recruitment 2026 में चयन की प्रक्रिया CET परीक्षा के माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को पहले Common Eligibility Test देना होगा। इसके बाद प्राप्त अंकों के आधार पर विभिन्न विभागों में Group D पदों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर आयोजित की जाएगी।

How to Apply Online for HSSC CET Group D 2026

Haryana HSSC CET 2026 Group D Apply Online प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

इस पद के लिए कैंडिडेट सबसे पहले One Time Registration (OTR) पोर्टल पर जाएं। यदि पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो उसी Registration Number का उपयोग करें। नए उम्मीदवारों को नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

HSSC CET Group D 2026 Application Fee

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और निवास प्रमाण के आधार पर निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवार, दिव्यांग उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग शुल्क व्यवस्था लागू होगी।

जो उम्मीदवार पहले CET Group C 2025 के लिए शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें इस भर्ती के लिए दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

HSSC CET Group D 2026 Notification PDF Download

उम्मीदवार Haryana HSSC CET 2026 Group D Notification PDF Download आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि पात्रता, दस्तावेज और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

HSSC CET Group D 2026 Latest Update

Haryana HSSC CET 2026 Group D Notification Out होने के बाद लाखों उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल आयोग ने केवल CET नोटिफिकेशन जारी किया है जबकि पदवार रिक्तियों की जानकारी बाद में प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें और समय पर आवेदन पूरा करें।

Read Also: SSC CGL 2026 Notification जारी, 12,256 पदों पर भर्ती शुरू, 22 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Leave a Comment